*किसान विरोधी इस सरकार को झुकना पड़ेगा फिर इस बार: बेदारी कारवाँ*

प्रेस विज्ञप्ति/08.12.2020

*जल्द मांगें पूरी न होने पर संसद घेराव को रहें तैयार : नज़रे आलम*

दरभंगा- आज देश भर में किसान के आह्वान पर बंद को जो समर्थन मिला है वो तो बस एक झांकी है। इतिहास गवाह है कि किसान इस देश के दिल में धड़कता है। अगर मोदी सरकार ने किसानों की मांगें अतिशीघ्र नहीं मानी तो फिर वो देशव्यापी उग्र आंदोलन और संसद घेराव को भी तैयार रहें। अन्न उगाने वालों के साथ देश का हर ग़रीब मज़दूर, मध्यम वर्गीय समाज मज़बूती के साथ खड़ा है और इस बात को समझता है कि ये देश के किसानों की ज़मीन बड़े उद्योगपतियों को कौड़ी के भाव देना चाहती है जो हम भारत के सच्चे देशभक्त कभी होने नहीं देंगे। देश का किसान और नौजवान अपने अन्न का उचित मूल्य चाहता है और रोजगार चाहता है। यही देश की असली आवाज़ है। आज केवटी के भेड़ियाही निकट दरभंगा हवाई अड्डा के समीप ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के अध्यक्ष नजरे आलम के नेतृव में एनएच 527 बी मुख्य सड़क पर आकर सभी वर्ग के लोगों ने किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया और पूरी तरह आवागमन को बंद कर दिया। इस दौरान एमबुलेंस को जाने दिया गया। बंदी के दौरान सभी वर्ग के लोगों ने दिखा दिया कि देश के इन गंभीर मुद्दों पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। बंदी समर्थन में राम प्रसाद यादव, शिव प्रसाद शर्मा, जकी अहमद, मो० नूरैन, कुद्दुस सागर, इम्तियाज अहमद भोला, मो० तबरेज़, असजद, मो० हुसैन, मो० तालिब, मो० मुन्ना, हीरा निजामी, मो० आफताब, राजा खान, सोमा खान, मो० सद्दाम, अता अंसारी, अबरार अहमद, मो० अंजार, रवि कुमार, सोनू मंडल, हरी सहनी, मिथिलेश पासवान आदी सैकड़ों की संख्या में लोग 3 बजे तक डटे रहे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर