प्रशांत किशोर ने कहा नीतीश जाएंगे भाजपा के साथतो भाजपा ने किया दरवाजा बंद होने का दावा और जेडीयू व राजद का भी आया बयान

पटना (सैफुर रहमान/इंसाफ टाइम्स) प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला कर दिया है. उन्होंने अपने अभियान के तहत एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए कहा कि “वह राज्यसभा में भाजपा का बिल पास कराते हैं और बिहार में सीट के लिए साथ छोड़ते हैं उनको (नीतीश) आपने 2015 में जिताया और उन्होंने 2017 में धोखा दिया अब भी अगर जितायेंगे तो वह धोखा देंगे. साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि वह (नीतीश) अभी भी भाजपा के संपर्क में हैं और आश्चर्य नहीं के कभी भी दुबारा उनके साथ जा सकते हैं प्रशांत किशोर ने मौके पर ये भी कहा कि उनको हमसे बेहतर आप नहीं जानते हैं. भाजपा, राजद और जद(यू) का आया बयान प्रशांत किशोर के उस बयान पर बहस तेज हो गई है, जिस पर राष्ट्रीय जनता दल ने कहा के प्रशांत किशोर का राजनीति में कोई महत्व नहीं है, जबकि जद(यू) ने कहा कि कोई हमारे साथ रहा हो इसका ये मतलब नहीं है कि वह नेता हो गया तो वहीं भाजपा ने साफ किया कि नीतीश के लिए भाजपा का दरवाजा अब हमेशा के लिए बंद हो चुका है लेकिन भाजपा प्रशांत के बहाने नीतीश को पलटू राम कहने से भी नहीं चुकी है.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर