मुंबई में पोलैंड की महिला से रेप! ब्लैकमेल कर 7 साल तक बनाए संबंध, आरोपी फरार

पटना( महताब आलम/इंसाफ टाइम्स) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. मुंबई के अंबोली इलाके में एक विदेशी महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया. महिला ने जब इसकी शिकायत अंबोली पुलिस ने थाने में की तो आरोपी घर से फरार हो गया. आरोप है कि युवक करीब सात सालों से पीड़िता को ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था. फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है.

मुंबई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित महिला पोलैंड की रहने वाली है. महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक का नाम मनीष गांधी है. आरोपी मनीष गांधी के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी ने 2016 से 2022 के बीच कई बार पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता था. इसी वजह से पीड़िता किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी. बीते दिनों भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने जब इसकी शिकायत थाने में की तो आरोपी फरार हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम आरोपी युवक की तलाश में जुटी है. महिला का मेडिकल कराया जा रहा है.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर