कांग्रेस से अपने रिश्ते को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान, बिहार की राजनीती में नई बहस की शुरुआत

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी विचारधारा और राजनितिक पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने बिज़नेस टुडे से बात करते हए कहा है की “कांग्रेस इस बार मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है. उन लोगों ने अपने रास्ते चुन लिए हैं. लोकसभा चुनाव के बाद क्या होगा, ये हमें नहीं पता. लेकिन मैं वैचारिक रूप से किसी अन्य पार्टी की तुलना में कांग्रेस की विचारधारा के करीब हूं. मैं बस इतना ही कह सकता हूं”

उनसे पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्होंने कांग्रेस में जाने को लेकर अपने पत्ते खोलकर रखे हुए है? इस पर प्रशांत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को फैसला लेना है. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता.

मालूम हो की प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार भर में जनसूराज अभियान के नाम से पैदल यात्रा कर रहे हैं और गांव गांव तक अपना संगठन बना रहे हैं,ऐसे में उनके इस बयान को लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में एक नई राजनीती के इशारे की तरह देखा जा रहा है और इस बयान से 2025 विधानसभा में राजनीतिक गठबंधनों के नए सौरूप को लेकर बहस शुरू होगई है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर