जुबैर नाम से फर्जी आईडी बनाकर ताहर सिंह और प्रकाश सिंह ने ईमेल के ज़रिए सीएम योगी और राम मंदिर को उड़ाने की दी थी धमकी, हुए गिरफ्तार

(न्यूज डेस्क/इंसाफ टाइम्स पटना) अयोध्या में राम मंदिर, एसटीएफ चीफ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्जी मुस्लिम नाम रखकर भाईचारगी में द्वेष फैलाने के इरादे से ईमेल के ज़रिए बॉम्ब से उड़ाने की धमकी के आरोप में यूपी एसटीएफ ने तााहर सिंह और प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है।
27 दिसंबर 2023 को डीजीपी मुख्यालय से जानकारी दी गई कि आईएसआईएस से जुड़े ज़ुबैर खान ने मेल के ज़रिए राम मंदिर, एसटीएफ चीफ, सीएम योगी और भारतीय किसान मंच के देवेंद्र नाथ तिवारी को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी दी है।

ईमेल के ज़रिए एसटीएफ ने तहकीकात शुरू की। इसी सिलसिले में एसटीएफ ने दोनों शख्स तााहर सिंह और प्रकाश सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जानकारी सामने आई कि देवेंद्र सिंह के कहने पर ही आरोपियों ने फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी और धमकी भरा मेल किया गया था।
बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह ने सियासी फायदे के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। एसटीएफ के एक अधिकारी का कहना है कि तिवारी के खिलाफ लखनऊ में पहले से कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि “हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे। इस पूरे मामले के पीछे उसी का हाथ है। इससे पहले उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद उसे एक गनर भी दिया गया।“

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों