गोधरा,गुजरात:गौहत्या के झूठे मामले दर्ज कराने वाले पुलिसकर्मी,गौरक्षक और गवाहों पर मामला दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश!झूठे मामले में गिरफ्तार दो मुस्लिम जवान को दिया ज़मानत

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) गौहत्या के झूठे मामले दर्ज कराने को लेकर गुजरात के गोधरा की एक निचली अदालत ने तीन पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एक गौ रक्षक सहित दो पंच गवाहों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज किए जाने का आदेश दिया है

अदालत ने खेड़ा के रुदन निवासी नजीर-मिया सफी-मिया मालिक और गोधरा के वेजलपुर निवासी इलियास मोहम्मद दावल को बरी कर दिया,उनके खिलाफ 31 जुलाई, 2020 को गोधरा बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता अधिनियम, 1860 की धाराओं के तहत मवेशियों ( एक गाय,एक भैंस और भैंस के बछड़े) को वध के लिए ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, अदालत ने बचाव पक्ष की दलील को बरकरार रखते हुए कहा कि “मामला केवल संदेह के आधार पर दर्ज किया गया था और अभियोजन पक्ष इसे साबित करने में बुरी तरह विफल रहा है”

अदालत ने यह भी आदेश दिया कि मुद्दमल (जब्त) पशु, जिन्हें पंजरापोल (आश्रय गृह) भेजा गया था , उन्हें “बिना कोई पारिश्रमिक लिए तुरंत (दावल की) हिरासत में सौंप दिया जाना चाहिए।”

अदालत ने निर्देश दिया कि यदि अभियोजन पक्ष, राज्य और पंजरापोल इस निर्णय की तिथि से 30 दिनों की अवधि के भीतर दावल को उक्त जानवरों की कस्टडी वापस देने में असमर्थ हैं, तो राज्य को दावल को उक्त जानवरों की खरीद कीमत 80,000 रुपये के साथ-साथ जब्ती की तिथि से उक्त राशि की वसूली तक 9% का साधारण वार्षिक ब्याज देना होगा

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति