गुजरात:मोदी के खिलाफ़ हल्फनामा देने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को निचली अदालत ने हिरासत में यातना मामले में किया बरी,दूसरे मामलों में जेल में ही रहेंगे

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) गुजरात के पोरबंदर की एक निचली अदालत ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को एक मामले में बरी कर दिया है,ये मामला “हिरासत में यातना” से जुड़ा था

पोरबंदर न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश पंड्या ने संजीव भट्ट को ये कहते हुए बरी कर दिया है कि “अभियोजन पक्ष ‘संदेह से परे’ मामले को साबित नहीं कर सका”

संजीव भट्ट पर आरोप था कि जब संजीव भट्ट पोरबंदर के एसपी थे,तब शिकायतकर्ता नारन जादव को अपराध कुबूल करने के लिए मजबूर किया गया था,साथ ही खतरनाक हथियारों और धमकियों का उपयोग करके आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया गया था

नारन जादव 1994 के हथियार बरामदगी मामले में 22 आरोपियों में से एक था

संजीव भट्ट पर और भी मामले चल रहे हैं ,जिसके कारण वो जेल में ही रहेंगे,संजीव भट्ट तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका का आरोप लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया था

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर