बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: 82.11% छात्र पास, बेटियों ने फिर लहराया परचम – मृत्युंजय कुमार बने टॉपर!

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए, जिसमें 82.11% छात्र सफल हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

टॉपर्स की सूची:
1.मृत्युंजय कुमार – 481 अंक (96.2%)
2.सिमरन गुप्ता– 477 अंक (95.4%)
3.वरुण कुमार– 477 अंक (95.4%)
4.प्रिंस कुमार – 476 अंक (95.2%)
5.अकृति कुमारी – 475 अंक (95.0%)

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल परीक्षा में 15,85,868 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, और कॉपियों का मूल्यांकन 10 मार्च 2025 तक पूरा कर लिया गया था।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र अपने परिणाम secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा, BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर लिखकर 56263 पर SMS भेजने से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति