रक्षाबंधन व अन्य छुट्टियों को रद करना निंदनीय:क़ौमी असातजा तंजीम

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) रक्षाबंधन व अन्य छुट्टियों को रद्द करने के शिक्षा विभाग के निर्णय का कौमी असातिजह तंजीम बिहार ने कड़े शब्दों में निन्दा किया है। कौमी असातिजह तंजीम बिहार के प्रदेश संयोजक मो0 रफी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि विद्यालयों में छुट्टियां शिक्षकों के साथ बच्चों के लिए भी होती हैं, इसलिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के साथ बच्चों के धार्मिक स्वतंत्रता पर भी हमला किया है जो निंदनीय है। कौमी असातिजह तंजीम बिहार ने इसकी घोर निन्दा किया है और मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि वह स्वयं हस्तक्षेप कर शिक्षकों एवं बच्चों को मिलने वाली धार्मिक स्वतंत्रता को प्रभावित होने से बचाएं, विभाग के तुगलकी फरमान से सबसे अधिक बच्चे प्रभावित होंगे, बच्चे अपने हिस्से का बचपन नहीं जी पाएंगे और कुंठित हो कर जीवन को बोझ मान लेंगे जिसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। मो0 रफी ने यह भी कहा कि बच्चों की शिक्षा को बच्चों पर बोझ नहीं बनने देना है इसीलिए बच्चों को विभिन्न प्रकार के मनोरंजक विधि द्वारा शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में छुट्टियां भी बच्चों को शैक्षणिक बोझ आदि से दूर रखने का श्रोत है और धार्मिक छुट्टियां तो आस्था को भी इंगित करती है जिसका सम्मान जरुरी है, बच्चे पर्व – त्योहार में अपने सगे संबंधियों के घर और बड़े शहरों में घूमने जाते हैं, जैसे प्रायः अभिभावक अपने बच्चों को कोलकाता जैसे शहरों में दशहरा का मेला घूमाने ले जाते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर पूर्व की अवकाश तालिका का निर्माण हुआ था जिसे रद्द करना अनुचित है, इसलिए कौमी असातिजह तंजीम बिहार पूर्व की अवकाश तालिका को पुनः लागु करने की मांग करती है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति