तीन महीने में 141 हेट-क्राइम, 102 हेट-स्पीच: APCR रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली हकीकत

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों और नफ़रती भाषणों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। असोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) की नई रिपोर्ट के मुताबिक जून से अगस्त 2025 के बीच देश में 141 हेट-क्राइम और 102 हेट-स्पीच दर्ज की गईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि “भीड़ हिंसा, डराना-धमकाना और धार्मिक स्थलों पर हमले अब अपवाद नहीं, बल्कि आम हो चुके हैं।” संगठन ने चेताया है कि यह प्रवृत्ति न केवल अल्पसंख्यक समुदायों की तत्काल सुरक्षा को प्रभावित कर रही है, बल्कि उन्हें खुलकर अपने धर्म का पालन करने से भी रोक रही है।

राज्यवार स्थिति

उत्तर प्रदेश : 36 मामले

छत्तीसगढ़ : 17 मामले

महाराष्ट्र : 14 मामले

घटनाओं में 41 शारीरिक हमले, 31 संपत्ति पर हमले और 19 धार्मिक स्थलों (मस्जिद, चर्च, श्राइन) पर हमले शामिल हैं। इस अवधि में 7 मुसलमानों की भीड़ हिंसा में मौत हो गई।

इसी अवधि में 102 हेट-स्पीच दर्ज हुईं। अधिकांश भाषणों और सार्वजनिक बयानों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार ऐसे बयान सीधे तौर पर सामाजिक तनाव और हिंसा को बढ़ावा देते हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है कि देश में नफ़रत सामान्य होती जा रही है। उनका कहना है कि अगर सरकार और प्रशासन ने तुरंत कड़े कदम नहीं उठाए तो सामाजिक सौहार्द पर गहरी चोट लगेगी और लोकतांत्रिक ढांचे को गंभीर नुकसान होगा।

APCR की रिपोर्ट साफ़ इशारा करती है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यक लगातार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तीन महीनों में 141 हेट-क्राइम और 102 हेट-स्पीच सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि उस बढ़ते संकट की तस्वीर हैं जो समाज की बराबरी और विश्वास की बुनियाद को कमजोर कर रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति