भारत में ईसाई समुदाय पर हमलों की बाढ़, तीन महीने में दर्ज हुईं 245 घटनाएं: क्रिश्चियन कलेक्टिव की रिपोर्ट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर एक बार फिर चिंता गहराती नजर आ रही है। क्रिश्चियन कलेक्टिव नामक संगठन की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन महीनों में देशभर में ईसाई समुदाय के खिलाफ हिंसा की 245 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन घटनाओं में गिरिजाघरों पर हमले, प्रार्थना सभाओं में तोड़फोड़, पादरियों और विश्वासी समुदाय के सदस्यों पर मारपीट, और झूठे धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तारियां शामिल हैं।

सबसे अधिक घटनाएं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और हरियाणा से सामने आई हैं। कई मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने या पीड़ितों को ही दोषी ठहराने की घटनाएं भी रिपोर्ट की गई हैं।

क्रिश्चियन कलेक्टिव ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देने वाले संविधान के अनुच्छेद 25 का पालन सुनिश्चित किया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मानवाधिकार संगठनों और नागरिक समाज से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने इस रिपोर्ट पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा आज एक गंभीर प्रश्न बन चुकी है, जिस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति