पूर्णिया ऑनर किलिंग: भाई ने बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के पूर्णिया जिले से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मधुबनी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका का अपने भाई के दोस्त के साथ प्रेम संबंध था, जिसको लेकर घर में तनाव चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक मृतका छोटी कुमारी केसरी (27 वर्ष) ग्रेजुएशन की छात्रा थी। उसका पिछले ढाई साल से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही बात उसके भाई को नागवार गुजर रही थी, क्योंकि दोस्त और समाज के लोग उसे ताने देते थे।

सोमवार देर शाम आरोपी भाई ने घर में छुपाकर रखी पिस्तौल निकाली और बहन पर गोलियां चला दीं। तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें दो उसे लगीं—एक सीने में और एक हाथ/कंधे में। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय मां रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक बेटी की चीख सुनकर जब वह कमरे में पहुँचीं तो देखा कि बेटी खून से लथपथ पड़ी है और बेटे के हाथ में पिस्तौल है। मां को देखते ही आरोपी घर से फरार हो गया।

मृतका के पिता सुधीर केसरी ने बताया कि बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने अपने प्रेमी को छोड़ने से इनकार कर दिया था। पिता के अनुसार बेटी दो बार घर से भाग भी चुकी थी। इसी वजह से भाई लगातार तनाव में था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है बल्कि समाज के लिए भी गहरी चिंता का विषय है। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार और समाज की असहिष्णुता ही इस तरह की वारदातों को जन्म देती है। “ऑनर किलिंग” जैसी घटनाएँ हमारे लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर