बिहार में 35 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, स्वास्थ्य विभाग में होगी 8000 नई भर्तियां — जल्द शुरू होंगे 294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी दी है कि बीपीएससी (BPSC) और बीटीएससी (BTSC) के जरिए नियुक्ति प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है और अगले तीन महीनों में 35,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग में 8000 नई भर्तियां

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि 8000 से अधिक पदों पर जल्द नई भर्तियां की जाएंगी। इसकी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी। इससे बिहार के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर होंगे स्थापित

बिहार सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में 294 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ शुरू करने जा रही है। इन केंद्रों की स्थापना के लिए 12 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि जिलों को निर्गत कर दी गई है। इन मंदिरों में आयुष चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे बेहतर ढंग से इनका संचालन कर सकें।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

“हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए कृतसंकल्प है। नौजवानों के लिए रोज़गार के अवसर और आम जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति