पटना यूनिवर्सिटी में बमबारी और पत्थरबाजी: हॉस्टल के छात्रों के बीच भिड़ंत, 13 हिरासत में

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

पटना यूनिवर्सिटी एक बार फिर हिंसा की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में आ गई है। शनिवार देर रात मिंटू हॉस्टल और कैवेंडिश हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें पत्थरबाजी और बमबारी जैसी घटनाएं भी हुईं।

सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी परिसर में लगभग तीन से चार देसी बम फोड़े गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 13 छात्रों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ छात्र शीतला माता मंदिर भंडारे में शामिल होने के लिए कृष्ण घाट के रास्ते से जा रहे थे, जहां आपसी कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी विवाद ने शनिवार रात को हिंसक रूप ले लिया।

घटना के बाद पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रों के बीच शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर