सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सूर्यकांत का आरक्षण पर तीखा बयान: “जो चढ़ गया, वह दूसरों को घुसने नहीं देता”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने जाति-आधारित आरक्षण पर एक तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि
“आरक्षण अब ट्रेन के उस डिब्बे जैसा बन गया है, जिसमें जो चढ़ गया, वह दूसरों को घुसने नहीं देता।”
यह टिप्पणी उन्होंने वकीलों के संगठनों में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण की मांग पर सुनवाई के दौरान की।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि बार एसोसिएशनों को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे संगठनों को राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के बार एसोसिएशन में आरक्षण लागू करना एक “पेंडोरा बॉक्स” खोलने जैसा होगा।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जातियों और जनजातियों के भीतर उपवर्गीकरण की अनुमति दी थी, जिससे राज्यों को अधिक पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की शक्ति मिली। हालांकि, न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने आरक्षण नीति की समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आरक्षण की वर्तमान प्रणाली जातिवाद को पुनर्जीवित करती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आरक्षण का लाभ केवल पहली पीढ़ी तक सीमित होना चाहिए।

न्यायमूर्ति भुषण गवई ने भी कहा कि अनुसूचित जातियों और जनजातियों के भीतर “क्रीमी लेयर” की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें आरक्षण के लाभ से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग आरक्षण के असली हकदार हैं जो वास्तव में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं।

सुप्रीम कोर्ट की इन टिप्पणियों ने आरक्षण नीति पर एक नई बहस को जन्म दिया है, जिसमें यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या वर्तमान आरक्षण प्रणाली वास्तव में सामाजिक न्याय को बढ़ावा दे रही है या केवल कुछ वर्गों को ही लाभ पहुंचा रही है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर