पत्रकारिता पर शिकंजा: रिपोर्ट में खुलासा—2021-22 में 423 पत्रकारों पर दर्ज हुए आपराधिक मामले, छोटे शहरों के पत्रकार सबसे ज्यादा निशाने पर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत में पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामलों की बढ़ती संख्या पर एक नई रिपोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोलंबिया लॉ स्कूल के ह्यूमन राइट्स इंस्टीट्यूट, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली और क्लूनी फाउंडेशन फॉर जस्टिस के ट्रायलवॉच इनिशिएटिव द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट ‘प्रेसिंग चार्जेज़’ में बताया गया है कि 2012 से 2022 के बीच 400 से अधिक मामलों में पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में पत्रकारों को देशद्रोह, सांप्रदायिकता फैलाने, फेक न्यूज़ प्रसारित करने और अश्लीलता जैसे गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा है। इन मामलों की प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल होती है कि यह स्वयं में एक सजा बन जाती है, जिससे पत्रकारों की मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

छोटे शहरों के पत्रकार सबसे ज्यादा प्रभावित

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि छोटे शहरों और कस्बों के पत्रकार सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों में 58% छोटे शहरों से हैं, जबकि 24% मेट्रो शहरों से। छोटे शहरों के पत्रकारों को कानूनी सहायता भी कम मिलती है, जिससे उनकी स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।

मुकुंद चंद्राकर की हत्या: सच्चाई की कीमत

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पत्रकार मुकुंद चंद्राकर की हत्या इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि सच्चाई उजागर करने की कीमत कितनी भारी हो सकती है। जनवरी 2025 में, चंद्राकर का शव एक सेप्टिक टैंक में मिला था। उन्होंने नेलासनार-मिर्थूर-गंगालूर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। पुलिस जांच में पाया गया कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके सहयोगियों ने उनकी हत्या की योजना बनाई थी।

यह रिपोर्ट भारत में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। पत्रकारों को डराने, धमकाने और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाकर उनकी आवाज को दबाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। यह लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर