“हर पत्नी को बराबरी दो, तभी दूसरी शादी का हक़” – इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कुरान का हवाला दिया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी में कहा है कि मुस्लिम पुरुषों को दूसरी शादी की इजाजत केवल तभी दी जानी चाहिए, जब वे अपनी सभी पत्नियों के साथ समान और न्यायसंगत व्यवहार कर सकें। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस्लाम में बहुविवाह कोई मौलिक हक़ नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और परिस्थिति-जन्य अनुमति है, जिसे धार्मिक मूल्यों के अनुसार निभाना ज़रूरी है।

न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह ने कहा “कुरान बहुविवाह की इजाजत कुछ खास हालात में देता है, जैसे कि अनाथों और विधवाओं की देखभाल। लेकिन आज कई पुरुष इसका निजी सुख और स्वार्थ के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं। यह इस्लाम की आत्मा के खिलाफ है।”

यह टिप्पणी एक मुस्लिम महिला की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका पति बिना उसकी जानकारी और सहमति के दूसरी शादी कर चुका है और अब उसके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहा है। याचिका में महिला अधिकारों और पति की जिम्मेदारियों पर सवाल उठाए गए थे।

कोर्ट ने कहा “सिर्फ शादी करना ही मकसद नहीं, बल्कि सभी पत्नियों के साथ बराबरी से पेश आना भी अनिवार्य है। अगर कोई पुरुष इस शर्त को पूरा नहीं कर सकता, तो बहुविवाह करना शरीयत की भावना के खिलाफ है।”

इस फैसले के बाद मुस्लिम समाज में व्यापक बहस छिड़ गई है।

कुछ धार्मिक जानकारों ने कोर्ट की टिप्पणी को इस्लाम के न्याय और जिम्मेदारी के मूल सिद्धांतों से मेल खाता बताया।

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह फैसला व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप जैसा हो सकता है।

अदालत की यह टिप्पणी उस समय आई है जब देशभर में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों, ट्रिपल तलाक, हलाला और बहुविवाह जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर सामाजिक बहस चल रही है। यह फैसला न केवल कानून, बल्कि नैतिकता और धार्मिक जिम्मेदारी की रोशनी में बहुविवाह की समीक्षा की मांग करता है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की यह टिप्पणी बहुविवाह के मसले पर नए दृष्टिकोण और न्यायसंगत सोच की शुरुआत है। यह फैसला आने वाले समय में मुस्लिम पर्सनल लॉ और महिला अधिकारों को लेकर बहस को और गहरा कर सकता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर