11 सदस्यीय बिहार अल्पसंख्यक आयोग पुनर्गठित: गुलाम रसूल बलियावी बने अध्यक्ष, उमर नूरानी और लखविंदर सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। 17 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, लखविंदर सिंह और मौलाना उमर नूरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह नियुक्ति बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1991 की धारा 4 (1) और 4 (2) तथा हाल ही में संशोधित 2024 के अधिनियम के तहत की गई है। अधिसूचना बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई है।

आयोग में कुल 11 सदस्य शामिल किए गए हैं:

1 गुलाम रसूल बलियावी – अध्यक्ष
2.लखविंदर सिंह – उपाध्यक्ष
3.मौलाना उमर नूरानी – उपाध्यक्ष
4.मुकेश कुमार जैन – सदस्य
5.अफरोजा खातून – सदस्य
6.अशरफ अली अंसारी – सदस्य
7.मो. शमशाद सांई – सदस्य
8.तुफैल अहमद खान (कादरी) – सदस्य
9.शिशिर कुमार दास – सदस्य
10.राजेश कुमार जैन – सदस्य
11.अजफर शमशी – सदस्य

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी मनोनीत सदस्य अपना कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक अपने पद पर बने रहेंगे।

नई नियुक्ति में विभिन्न समुदायों से ताल्लुक रखने वाले लोगों को शामिल कर सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन को साधने की कोशिश की गई है। मुस्लिम, सिख, जैन और ईसाई समुदायों के प्रतिनिधियों को भी इस सूची में जगह दी गई है।

यह पुनर्गठन ऐसे समय में हुआ है जब बिहार में अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आयोग का नया नेतृत्व इन मुद्दों के समाधान में कितनी सक्रियता दिखाता है, यह आने वाले दिनों में देखा जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति