दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मुस्लिम परिवार पर हमला, बुर्का पहन रही महिलाओं समेत परिवार को पीटा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के बत्रा सिनेमा के पास एक मुस्लिम परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि बत्रा सिनेमा के कर्मचारीयों ने धार्मिक तानों से उन्हें प्रताड़ित किया और खासतौर पर मुस्लिम युवक पर हमला किया। बुर्का पहने महिलाओं समेत पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा गया।

जमिया नगर के स्थानीय निवासी जैनुल हैदर ने इस हमले को देखा और तत्काल मदद के लिए आवाज उठाई। उन्होंने आसपास के लोगों से समर्थन मांगा और पुलिस को सूचित किया। हमले में घायल लोगों को मेडिकल जांच (एमएलसी) के लिए भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना को लेकर स्थानीय मुस्लिम संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में गहरी चिंता व्याप्त है। वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और न्याय दिलाने के लिए आगे आ रहे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर