जन सुराज पार्टी की प्रवक्ता समिति घोषित: वाई.वी. गिरी और पवन वर्मा बने मुख्य प्रवक्ता, तारिक अनवर चंपारणी, सदफ इक़बाल और अबू अफ़्फ़ान फ़ारूकी को भी अहम जिम्मेदारी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की सक्रिय होती राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी ने अपनी प्रवक्ता समिति की संशोधित सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्य के कई ज़िलों से अनुभवी, युवा, महिला और अल्पसंख्यक प्रतिनिधियों को प्रवक्ता के रूप में शामिल किया गया है, जिससे पार्टी के जनसंपर्क तंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पार्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्री वाई.वी. गिरी (गोपालगंज) और श्री पवन कुमार वर्मा (पटना) को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। दोनों वरिष्ठ नेता लंबे समय से सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

नई सूची में सभी क्षेत्रों और वर्गों का संतुलन बनाया गया है। कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

अधिवक्ता अबू अफ़्फ़ान फ़ारूकी (किशनगंज)
मोहतरमा सदफ इक़बाल (गया)
तारिक अनवर चंपारणी (पूर्वी चंपारण)
डॉ. अमित कुमार पासवान (नालंदा)
श्री विवेक कुमार (गया)
सोनाली आनंद, अनुकृति, ऋषभ प्रियदर्शी (पटना)
राजीव रंजन राज (भोजपुर)
ओबैदुर रहमान (पटना)

इन प्रवक्ताओं को राज्य के विभिन्न हिस्सों में पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनमानस तक पहुँचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मुजीज कुमार भारती ने कहा “यह समिति केवल प्रवक्ताओं की सूची नहीं है, बल्कि जन संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में एक संगठित प्रयास है। जन सुराज पार्टी हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाने और लोकतांत्रिक विमर्श को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रवक्ता समिति में युवाओं, महिलाओं और वंचित तबकों को स्थान देकर जन सुराज पार्टी ने एक समावेशी सोच का परिचय दिया है। यह सूची पार्टी की मीडिया रणनीति को सशक्त बनाने और ज़मीनी स्तर पर संवाद कायम करने की दिशा में अहम कदम है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर