“कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को सख्ती से खारिज: PM मोदी ने ट्रंप को दिया साफ संदेश”

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीधी बातचीत में यह दो-टूक संदेश दिया है कि कश्मीर एक भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है और इसमें किसी बाहरी ताकत की कोई भूमिका नहीं हो सकती।

यह बयान विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सार्वजनिक किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल ही में हुई 35 मिनट की टेलीफोन वार्ता में यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठा।

विदेश सचिव मिश्री ने कहा “प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से बताया कि न तो किसी स्तर पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कोई बातचीत हुई, और न ही भारत-पाकिस्तान संबंधों में अमेरिका की मध्यस्थता को लेकर कोई चर्चा हुई है।”

यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया दावों पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है, जिनमें उन्होंने कहा था कि भारत-पाकिस्तान तनाव को सुलझाने के लिए मध्यस्थता उन्होंने करवाया था

भारत ने हमेशा से यह रुख अपनाया है कि कश्मीर और अन्य द्विपक्षीय मसले केवल भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी बातचीत से सुलझाए जाएंगे। यह नीति 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणा पत्र में भी स्पष्ट रूप से दर्ज है।

मोदी सरकार की ओर से यह कड़ा रुख ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से कई बार कश्मीर पर बयानबाज़ी होती रही है। लेकिन भारत ने बार-बार यह दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और वहां की स्थिति पूरी तरह आंतरिक मामला है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह संदेश केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ही नहीं, बल्कि घरेलू राजनीति और जनता के लिए भी एक मजबूत संकेत है कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के मामलों में कोई समझौता नहीं करेगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर