उत्तरप्रदेश:कांवड़ यात्रा में अब QR कोड से दुकान मालिक की पहचान उजागर: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद सरकार की ‘तकनीकी चाल’ सवालों के घेरे में

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कांवड़ यात्रा मार्ग पर धार्मिक भेदभाव को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा दुकानों और ढाबों पर मालिकों के नाम—और उनके माध्यम से धर्म—उजागर करने पर रोक लगाए जाने के बाद, इस बार राज्य सरकार ने एक नया तरीका निकाला है। अब दुकानों के बाहर QR कोड लगाए जा रहे हैं, जो स्कैन करने पर मालिक का नाम, लाइसेंस विवरण और संपर्क जानकारी उजागर कर देते हैं।

हालांकि, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) ने इसे “ग्राहकों की सुविधा” और “फीडबैक रजिस्ट्रेशन” के लिए बताया है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड स्वीकार किया कि QR कोड स्कैन करने से दुकानदार की पहचान, और धर्म, आसानी से जानने योग्य हो जाता है,एक अधिकारी ने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड पर नाम लिखने से रोका था, लेकिन QR कोड के ज़रिए हम रजिस्ट्रेशन की जानकारी दिखा रहे हैं। यह तकनीकी रूप से वैध है”

जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों के नाम और धर्म प्रदर्शित करना संविधान विरोधी है, और इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। अदालत ने आदेश दिया था कि सिर्फ़ “शाकाहारी” या “मांसाहारी” भोजन की स्पष्टता दी जाए, मालिक की पहचान नहीं।

FSDA के नए आदेश के तहत दुकानदारों को दुकान के बाहर QR कोड के साथ एक बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है, जिसमें लाइसेंस नंबर, पता और संपर्क विवरण भी दर्ज होता है। लेकिन QR कोड स्कैन करने पर मालूम होता है कि दुकान का मालिक कौन है, जिससे धर्म का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं रह जाता।

VHP व अन्य हिंदुत्व संगठनों के कार्यकर्ता इन QR कोड्स को स्कैन कर मुस्लिम दुकानों की पहचान कर रहे हैं, जैसा कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भी सामने आया है। हाल ही में एक मामले में ऐसे कार्यकर्ताओं ने ढाबे के स्टाफ से उनकी धार्मिक पहचान जानने के लिए जबरन कपड़े उतरवाए।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति धर्मनिरपेक्ष भारत के संविधान की भावना के विपरीत है। तकनीक का इस्तेमाल पारदर्शिता के नाम पर परोक्ष रूप से धार्मिक पहचान उजागर करने के लिए हो रहा है, जो नागरिकों के निजता के अधिकार और व्यवसाय के स्वतंत्रता के अधिकार पर सवाल खड़ा करता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति