वक्फ संशोधन कानून के विरोध में कर्नाटक भर में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला, AIMPLB की अगुवाई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कर्नाटक में शुक्रवार, 4 जुलाई को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की सरपरस्ती में राज्यव्यापी “वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ” आंदोलन के तहत वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के खिलाफ एक अभूतपूर्व मानव श्रृंखला का शांतिपूर्ण और संगठित आयोजन किया गया।

बेंगलुरु, उडुपी, चिकमगलूर, मैसूर, रायचूर, बीजापुर, शिमोगा, दावणगेरे, डांडेळी, चामराजनगर सहित राज्य के कई जिलों में हज़ारों लोगों ने मस्जिदों के सामने, सड़कों पर और सार्वजनिक स्थलों पर खामोशी से खड़े होकर हाथों में हाथ डालकर संविधान और वक्फ की हिफाज़त का संकल्प लिया।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में सभी उम्र और वर्ग के लोगों—बुज़ुर्ग, नौजवान, छात्र, शिक्षक, धार्मिक विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ताओं—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उडुपी के जामिया मस्जिद और अंजुमन मस्जिद, डांडेळी के मुख्य चौराहों, और बेंगलुरु की प्रमुख मस्जिदों के बाहर मानव श्रृंखलाएँ बनाई गईं। प्रदर्शनकारियों ने “वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ”, “हम वक्फ और संविधान के रक्षक हैं”, “संविधान विरोधी संशोधन स्वीकार नहीं” जैसे नारों वाले बैनर और पोस्टर हाथों में लिए हुए थे।

एपीसीआर (APCR) के सहलुद्दीन अब्दुल्ला ने कहा “वक्फ संपत्ति महज़ ज़मीन नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक और शैक्षिक पहचान है। इस कानून के ज़रिये सरकार वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता छीनना चाहती है, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।”

एसडीपीआई के राज्य सचिव ने कहा “आज की मानव श्रृंखला से यह साफ़ हो गया है कि कर्नाटक के मुसलमान इस कानून को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। यह कानून वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा।”

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 में सरकार को वक्फ बोर्ड की नियुक्तियों और उसकी संपत्ति से जुड़ी गतिविधियों में सीधा हस्तक्षेप करने का अधिकार दिया गया है।

मुस्लिम संगठनों का कहना है कि यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 25 से 30 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की संस्थागत स्वायत्तता का उल्लंघन करता है। उनका यह भी आरोप है कि यह कदम वक्फ संपत्तियों को धीरे-धीरे सरकारी नियंत्रण में लाने की साज़िश है।

गौरतलब है कि पूरे प्रदर्शन के दौरान कहीं भी नारेबाज़ी, उग्रता या प्रशासन के साथ टकराव जैसी कोई स्थिति नहीं बनी।

प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण, संयमित और लोकतांत्रिक ढंग से आयोजित हुआ। यह विरोध जितना शांत था, उतना ही प्रभावशाली—जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

यह आंदोलन अब राज्य की सीमाएं पार करके राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनता जा रहा है। कांग्रेस, AIMIM और नागरिक अधिकार संगठनों ने भी वक्फ संशोधन कानून की आलोचना की है और केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति