UP में दलित नाबालिग के साथ वर्दीधारी कांस्टेबल ने किया बलात्कार, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश में दलितों के प्रति हिंसा की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। फतेहगढ़ में एक 15 वर्षीय दलित छात्रा के साथ पुलिस की वर्दी में तैनात कांस्टेबल ने कथित रूप से बंदूक की नोक पर चलती गाड़ी में बलात्कार किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका साथी ड्राइवर फरार हो गया।

सुबह लगभग 8 बजे पीड़िता स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी कांस्टेबल विनय चौहान, जो वर्दी में था, ने उसे स्कूल के पास रोका और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, चलती कार में ही विनय ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद जब आरोपी पीड़िता को गाड़ी से फेंकने की कोशिश कर रहा था, तब कुछ ग्रामीणों ने संदेह होने पर तुरंत गाड़ी रोकी और विनय चौहान को पकड़ लिया। पीड़िता के पिता ने बताया “हमने उसकी गाड़ी रोकी और उसे पकड़ लिया। मेरी बेटी बहुत डरी हुई थी। उसका साथी ड्राइवर भाग गया।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 363 (अपहरण), 506 (धमकी), और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विनय चौहान को निलंबित कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार साथी की तलाश जारी है।

सवाल उठते हैं कि क्या यूपी पुलिस में दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को अब भी संरक्षण मिल रहा है? वर्दी में छुपे ऐसे भेड़ियों को आखिर कौन रोक रहा है? दलित बच्चियों की सुरक्षा किसकी ज़िम्मेदारी है?

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर