इमारते शरीया व मुस्लिम संगठनों ने किया 9 जुलाई के बिहार बंद का समर्थन! वोटर लिस्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया के विरोध में चक्का जाम, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में करेंगे नेतृत्व

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राज्य भर में 9 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को अब एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप मिलता जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2025) प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं के आरोपों के खिलाफ आयोजित इस बंद को जहां एक ओर इमारते शरीया और प्रमुख मुस्लिम सामाजिक-धार्मिक संगठनों का खुला समर्थन मिला है, वहीं दूसरी ओर देश और बिहार के शीर्ष विपक्षी नेता भी सड़क पर उतरने को तैयार हैं।

देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 9 जुलाई को पटना में चक्का जाम का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामपंथी दल (CPI, CPI-M, CPI-ML), वीआईपी, रालोजपा, एआईएमआईएम, एसडीपीआई समेत सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ता और नेता पूरे राज्य में इस बंद को लीड करेंगे और इसे सफल बनाएंगे।

इमारते शरीया ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि यह बंद किसी दल विशेष की राजनीति से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए एक सामूहिक, शांतिपूर्ण और संवैधानिक पहल है।

बयान में कहा गया है कि SIR-2025 की प्रक्रिया में लाखों पात्र नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाए जाने की आशंका है, जो सीधे-सीधे संविधान की धारा 14 (समानता), 15 (भेदभाव से मुक्ति), 21 (जीवन व गरिमा का अधिकार) और 326 (मतदान का अधिकार) का उल्लंघन है।

बंद के समर्थन में सामने आए संगठनों में इमारते शरीया (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल),जमीयत उलेमा-ए-हिंद (अलिफ और मेम),इदारा-ए-शरीया, इमारते अहले हदीस (सादिकपुर),मजलिस-ए-उलमा व खुतबा इमामिया (अहले तशय्यु),ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस,ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मशावरत शामिल हैं

इन संगठनों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 9 जुलाई को अपने घरों में रहें, दुकानों को बंद रखें और शांतिपूर्ण ढंग से इस आंदोलन में सहभागिता करें।

संयुक्त बयान में कहा गया है “हर नागरिक की पहचान ज़रूरी है, हर वोट का सम्मान अनिवार्य है। बिहार खामोश नहीं बैठेगा, संविधान के उल्लंघन पर आवाज़ उठाएगा।”

अब जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नेता पटना की सड़कों पर उतरेंगे, और सभी विपक्षी दल एकजुटता के साथ बंद को सफल बनाएंगे, तब यह दिन न केवल बिहार बल्कि देश के लोकतंत्र व पुनरीक्षण मामले के लिए एक निर्णायक मोड़ बन सकता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति