रतलाम,मध्यप्रदेश:मुहर्रम जुलूस में ‘हिंदू राष्ट्र’ बैनर जलाने का वीडियो वायरल, रतलाम में तनाव के बाद चार गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना कस्बे में मुहर्रम के जुलूस के दौरान “हिंदू राष्ट्र” लिखे भगवा बैनर को जलाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद सैलाना बाजार बंद करवा दिया गया और मस्जिद चौराहा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

सोमवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा आग फेंकने की गतिविधि का वीडियो सामने आया, जिसमें “हिंदू राष्ट्र” लिखे एक भगवा बैनर का हिस्सा जलता हुआ दिख रहा है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

हिंदू संगठनों ने इसे “धार्मिक भावनाओं को आहत करने” वाला कृत्य बताते हुए प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर अज्जू शाह, बबलू शाह, शहजाद और भैय्यू नामक चार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। ASP राकेश खाखा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196 BNS के अंतर्गत धार्मिक वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में मंगलवार सुबह बंद का आह्वान किया। मस्जिद चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर रासुका (NSA) लगाने की भी मांग की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सैलाना थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ASP राकेश खाखा, SDOP नीलम बघेल और रतलाम ग्रामीण SDOP किशोर पाटनवाला स्वयं मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नज़र रखे हुए हैं।

ASP खाखा ने कहा “हम वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं। माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन फिलहाल हालात पर काबू पाने में सफल रहा है, लेकिन इलाके में असंतोष और असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति