केरल: एनआईए कोर्ट ने पीएफआई से जुड़ी 6 और संपत्तियों की कुर्की रद्द की

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित रूप से जुड़ी छह संपत्तियों और एक बैंक खाते की कुर्की आदेश रद्द कर दिए हैं। अदालत ने यह फैसला इस महीने छह अलग-अलग मामलों में सुनाया।

जिन संपत्तियों की कुर्की रद्द की गई है, वे त्रिवेंद्रम एजुकेशन ट्रस्ट, हरीथम फाउंडेशन पूवांचिरा, पेरियार वैली चैरिटेबल ट्रस्ट (अलुवा), वल्लवुनाड ट्रस्ट (पलक्कड़), चंद्रगिरि चैरिटेबल ट्रस्ट (कासरगोड) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (नई दिल्ली) के नाम पर थीं। एनआईए ने इन पर 2023 में कुर्की की कार्रवाई की थी।

एनआईए का आरोप था कि पेरियार वैली परिसर और वल्लवुनाड हाउस का इस्तेमाल पीएफआई कार्यकर्ताओं को शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण देने तथा उन्हें आश्रय देने के लिए किया गया। हालांकि, अदालत ने पाया कि इन ट्रस्टों या उनके पदाधिकारियों की प्रत्यक्ष संलिप्तता साबित नहीं हो सकी। इसी आधार पर कुर्की रद्द करने का आदेश दिया गया।

इससे पहले जून 2025 में भी अदालत ने पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 10 अन्य संपत्तियों की कुर्की रद्द कर दी थी। ये संपत्तियाँ मलप्पुरम, अलाप्पुझा, कोल्लम, त्रिशूर, वायनाड, कोझिकोड, पथनमथिट्टा, पलक्कड़ और एर्नाकुलम जिलों में स्थित थीं।

एनआईए अब तक इस मामले में 63 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं, ट्रस्टों और व्यक्तियों ने अदालत में दलील दी थी कि उनका पीएफआई से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और वे केवल संस्थागत व सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं।

आवेदकों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता पी.सी. नुशाद ने कहा कि अब तक कुल 17 संपत्तियों और एक बैंक खाते की कुर्की आदेश रद्द किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एसडीपीआई के खाते से एक आरोपी को पैसा ट्रांसफर होने के आधार पर कुर्की की गई थी, जबकि वह भुगतान उसके मासिक वेतन के रूप में था।

अदालत ने कहा कि जब तक प्रत्यक्ष और ठोस सबूत सामने नहीं आते, संपत्तियों को जब्त रखना उचित नहीं है। फैसले के बाद संबंधित ट्रस्टों और मालिकों ने संपत्तियों की वापसी के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति