केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सेक्स वर्कर ही नहीं, उनके ग्राहक भी होंगे सज़ा के हकदार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

केरल हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वेश्यावृत्ति (Prostitution) से जुड़े मामलों में केवल सेक्स वर्कर, दलाल या वेश्यालय संचालक ही नहीं, बल्कि उनके ‘ग्राहक’ (Customer) भी अश्लील व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं के तहत दोषी ठहराए जा सकते हैं।

न्यायमूर्ति वी.जी. अरुण की पीठ ने यह आदेश आपराधिक मामला एम.सी. नंबर 8198/2022 में सुनाया। यह मामला 18 मार्च 2021 का है, जब तिरुवनंतपुरम के कुडप्पनकुन्नु इलाके में पुलिस ने एक इमारत पर छापा मारकर तीन महिलाओं को छुड़ाया और कई पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी नंबर 1 और 2 ने महिलाओं की तस्करी कर उन्हें वहां लाया था और प्रति घंटे 2000 रुपये लेकर ग्राहकों को बुलाया जा रहा था।

इस मामले में आरोपी सरत चंद्रन ने दलील दी कि वह केवल एक ‘ग्राहक’ थे और उन पर मामला नहीं चलाया जा सकता। उनके वकील ने पुराने फैसलों का हवाला देकर कहा कि ग्राहक सेक्स वर्कर का धंधा नहीं चलाता, सिर्फ सेवा लेता है।

लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि अधिनियम का मकसद मानव तस्करी और यौन शोषण की व्यवस्था को रोकना है। ग्राहक केवल सेवा लेने वाला नहीं है, बल्कि वह पैसे देकर सेक्स वर्कर को इस काम के लिए प्रेरित करता है।

कोर्ट ने टिप्पणी की, “सेक्स वर्कर को किसी उत्पाद के रूप में नहीं देखा जा सकता। भुगतान केवल प्रलोभन है, जिससे महिलाएं मजबूरी में इस धंधे को जारी रखती हैं। ऐसे में ग्राहक दरअसल प्रेरक है, जो शोषण की इस व्यवस्था को जीवित रखता है।”

अदालत ने सरत चंद्रन के खिलाफ धारा 3 (वेश्यालय चलाना) और धारा 4 (वेश्यावृत्ति की कमाई पर जीवनयापन) के आरोप रद्द कर दिए। हालांकि, धारा 5(1)(d) (वेश्यावृत्ति के लिए प्रेरित करना) और धारा 7 (अधिसूचित क्षेत्र में वेश्यावृत्ति) के तहत मुकदमा जारी रखने का आदेश दिया गया।

इस फैसले ने साफ कर दिया है कि कानून की नज़र में सेक्स वर्कर्स अपराधी नहीं, बल्कि शोषण की शिकार हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि असली दोषी वे ग्राहक हैं, जिनकी मांग और भुगतान इस अवैध धंधे को बढ़ावा देते हैं।

इस ऐतिहासिक फैसले से अब ‘ग्राहक’ भी कानूनी घेरे में आ गए हैं और उन्हें भी आपराधिक मुकदमे का सामना करना होगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति