आरएसएस के सम्मान में सिक्का-टिकट जारी करने पर बवाल, एसडीपीआई ने सरकार को घेरा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सम्मान में सिक्का और डाक टिकट जारी करने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने इस कदम की तीखी निंदा करते हुए इसे “राष्ट्रीय शर्म” और “लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान” बताया है।

एसडीपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफ़ी ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा फासीवादी और नाजी सोच से प्रेरित रही है और यह संगठन हमेशा समाज को धार्मिक आधार पर बाँटने और हिंसा-घृणा को बढ़ावा देने का काम करता आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं रही, बल्कि उसने ब्रिटिश हुकूमत का मौन समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि “ऐसे संगठन को सम्मानित करना उन मूल्यों की अवमानना है, जिनके लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्योछावर किए। सरकार को तुरंत यह सिक्का और डाक टिकट वापस लेना चाहिए,” ।

एसडीपीआई ने चेतावनी दी कि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करने वाली ताक़तों को महिमामंडित करना देश के भविष्य के लिए खतरनाक है।

राजनीतिक हलकों में यह कदम पहले से ही बहस का विषय बन गया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार सरकारी संस्थाओं और प्रतीकों का इस्तेमाल संघ की विचारधारा को वैध ठहराने के लिए कर रही है।

अब देखना होगा कि सरकार इस आलोचना पर क्या रुख अपनाती है और क्या इस विवाद को लेकर संसद और सड़कों पर राजनीतिक टकराव और तेज़ होगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति