IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए, बिहार चुनाव से पहले बड़ा फैसला

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले IRCTC होटल घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप तय कर दिए हैं। अब इन आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा चलेगा।

सीबीआई के मुताबिक, मामला 2004 से 2009 का है, जब लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोप है कि उस दौरान रांची और पुरी स्थित IRCTC के दो होटलों के रखरखाव के ठेके अवैध तरीके से एक निजी कंपनी को दिए गए। इसके बदले में पटना में स्थित कीमती जमीन यादव परिवार से जुड़े एक फर्म को बेहद कम कीमत पर हस्तांतरित की गई।

कोर्ट ने आरोपियों से पूछा कि क्या वे अपने खिलाफ लगे आरोप स्वीकार करते हैं। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने इनकार करते हुए मुकदमे का सामना करने की बात कही। लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे, जबकि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे।

कोर्ट ने माना कि लालू यादव की जानकारी में इस घोटाले की साजिश रची गई और सभी आरोपी व्यापक साजिश में शामिल थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस स्टेज पर quid pro quo का मामला स्पष्ट नहीं है।

इस फैसले को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले आया है। अब इस मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी और आरोपियों को अदालत में पेश होना होगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति