दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह को नहीं मिली जमानत, बेऊर जेल में रहेंगे

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह को गुरुवार को पटना की एमपी-एमएलए विशेष अदालत से बड़ा झटका लगा। दुलारचंद यादव हत्या मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अदालत के आदेश के बाद स्पष्ट हो गया कि विधायक फिलहाल बेऊर केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

हत्या की पृष्ठभूमि
दुलारचंद यादव की हत्या विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा के घोसवारी क्षेत्र में हुई थी। यादव समुदाय ने घटना में अनंत सिंह और उनके समर्थकों को सीधे शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

अदालत में पेशी के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि अनंत सिंह का प्रभाव क्षेत्र बहुत बड़ा है और उनकी रिहाई से गवाहों पर दबाव पड़ सकता है और जांच प्रभावित हो सकती है।
बचाव पक्ष ने दावा किया कि विधायक को बिना पर्याप्त साक्ष्यों के आरोपित किया गया है और यह मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की साजिश का हिस्सा है।

अनंत सिंह के वकील कुमार हर्षवर्धन ने कहा, “अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। आदेश की प्रति मिलने के बाद हम पटना हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उच्च न्यायालय में हमें राहत मिलने की संभावना है।”

कोर्ट के फैसले के बाद मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जदयू समर्थक और विपक्षी दोनों ही गुट इस मामले पर सक्रिय हैं। हत्या की यह घटना चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाईकोर्ट में अपील का परिणाम न केवल कानूनी मोर्चे पर बल्कि राजनीतिक मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर