सम्राट चौधरी का ऐलान “अपराधी बिहार छोड़ दें, बख्शा नहीं जाएगा”राज्य में सुशासन की वापसी पर ज़ोर”

बिहार में अपराध एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर केंद्र में आ गया है। ऐसे माहौल के बीच नए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने कड़े बयान से अपराधियों को साफ चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि “सुशासन स्थापित करने के लिए बेलगाम अपराधियों के खिलाफ ठोस और कड़े कदम उठाए जाएंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का मॉडल आगे भी जारी रहेगा और बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को हर हाल में और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन में उन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली है और वे अपनी भूमिका पूरी सख्ती के साथ निभाएंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा “बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा। सुशासन ने हमेशा अराजकता को समाप्त किया है और आगे भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।”

जब गृह मंत्री से पूछा गया कि क्या बिहार में भी यूपी मॉडल लागू होगा, तो उन्होंने कहा कि बिहार पहले से ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से सख्त राज्य है और अपराधियों के लिए यहां कोई गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने दोहराया — “अपराधी समझ लें कि बिहार में रहने का रास्ता बंद है। राज्य से बाहर जाना ही पड़ेगा।”

बेगूसराय में हाल ही में हुए पुलिस–एसटीएफ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार कानून के खिलाफ जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शने के मूड में नहीं है।
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर–शालिग्रामी इलाके में छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

इससे पहले दो दिन पूर्व तेघड़ा इलाके में भी एनकाउंटर में एक अपराधी घायल हुआ था। लगातार दो एक्शन को राज्य सरकार अपनी अपराध विरोधी नीति का संकेत मान रही है।

बेगूसराय की घटना के बाद बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामग्री जब्त की गई है। बरामदगी में शामिल है:

7 देसी पिस्टल

1 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल

7 मैगजीन

₹3,70,000 नकद

970 अवैध कफ सिरप की बोतलें

हथियार निर्माण सामग्री और उपकरण

सम्राट चौधरी के पहले ही बयान से स्पष्ट संकेत मिल गया है कि सरकार कानून व्यवस्था पर आक्रामक मोड में है। अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने का सख्त संदेश दिया गया है।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान को “सुशासन की वापसी” के रूप में देखा जा रहा है, वहीं पुलिस महकमा भी सक्रिय मोड में दिखाई दे रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति