शीतलहर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बिहार भर में उबाल, 200 से अधिक अंचलों में दलित-गरीबों का प्रतिवाद

कड़ाके की ठंड के बीच दलित और गरीब परिवारों के घरों पर चलाए जा रहे बुलडोजर एक्शन के खिलाफ बिहार में व्यापक विरोध देखने को मिला। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) और अन्य खेत मजदूर संगठनों के आह्वान पर 5 और 6 जनवरी को राज्य के 200 से अधिक अंचलों में जुझारू प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, वर्षों से बसी दलित बस्तियों का सर्वे कराने और पर्चा/पट्टा देने की मांग की।

भाकपा (माले) से संबद्ध खेग्रामस और मनरेगा मजदूर सभा के हजारों कार्यकर्ता इन प्रदर्शनों में शामिल हुए। पटना जिले के बिक्रम अंचल में आंदोलन का नेतृत्व करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि आज़ादी के बाद बिहार पहला राज्य था जिसने 1948 में पीपीएच एक्ट बनाकर दर-रैयत और मजदूरों को आवासीय भूमि का अधिकार दिया, लेकिन आज भी लगभग 30 प्रतिशत आबादी आवासीय भूमिहीन है। उन्होंने इसे गरीब-पक्षीय कानूनों के ईमानदार क्रियान्वयन की विफलता बताया।
धीरेंद्र झा ने मांग की कि जहां-जहां लोग वर्षों से बसे हुए हैं, वहां समुचित सर्वे कराकर उन्हें पर्चा/पट्टा दिया जाए। साथ ही विकास परियोजनाओं के नाम पर विस्थापित परिवारों के लिए पंचायतों और शहरी वार्डों में मजदूर कॉलोनियां बसाने की मांग की। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी बजट सत्र में गांवों के दलित गरीबों का जुझारू विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस दौरान मनरेगा के पूर्ण क्रियान्वयन और चार श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग भी उठी।

सिवान जिले के दरौली अंचल में आंदोलन का नेतृत्व करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने आरोप लगाया कि सरकार अदानी-अंबानी जैसे बड़े कॉरपोरेट घरानों को जमीन देने के लिए गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को सदन में घेरा जा चुका है और अब सड़कों पर भी निर्णायक घेराबंदी की जाएगी। उनका कहना था कि भाजपा को भूमि सुधार सौंप देने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बच पाएंगे।

खेग्रामस के राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी ने बताया कि राज्य के अधिकांश अंचलों में जोरदार प्रदर्शन हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दलित गरीबों के वास-आवास पर बुलडोजर राज नहीं चलने दिया जाएगा और यदि कार्रवाई नहीं रुकी तो निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अभियान ने पैसे देकर महिलाओं का वोट खरीदने की सच्चाई को उजागर कर दिया है। प्रदर्शनों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई।

पालीगंज और दुल्हिन बाजार में आंदोलन की अगुवाई युवा विधायक संदीप सौरभ ने की। उन्होंने कहा कि दशकों से बसी दलित बस्तियों को नियमित न करना न्याय और विकास—दोनों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मुशहर/भुईयां बस्तियों सहित सभी दलित बस्तियों को नियमित करने की मांग की।

राज्यभर में हुए प्रदर्शनों का नेतृत्व विभिन्न जिलों में गोपाल रविदास, बिरेंद्र गुप्ता, उपेंद्र पासवान, प्रदीप कुमार सहित अन्य नेताओं ने किया। खेग्रामस ने साफ किया कि यदि सरकार ने बुलडोजर कार्रवाई नहीं रोकी और दलित-गरीबों को आवासीय अधिकार नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति