तेजस्वी यादव की समीक्षा बैठक पर रोहिणी आचार्य का तंज: ‘पहले गिद्धों को संभालो, दिखावा छोड़ो’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हार के बाद लंबे समय तक राजनीतिक परिदृश्य से गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज फिर सक्रिय नजर आए। उन्होंने आरजेडी सांसदों के साथ पटना प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में पार्टी की हार का विश्लेषण और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में तेजस्वी की बहन मीसा भारती, राज्यसभा सांसद संजय यादव और कई लोकसभा-राज्यसभा सांसद मौजूद रहे।

हालांकि, तेजस्वी की समीक्षा बैठक को उनकी बहन और पूर्व आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर ‘दिखावा’ करार दिया। रोहिणी ने कहा कि समीक्षा करने से पहले तेजस्वी को अपने आसपास बैठे ‘गिद्धों’ के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस दिखाना चाहिए।

रोहिणी ने लिखा “समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी है खुद आत्म-मंथन करना और जिम्मेदारी लेना। अपने इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने के बाद ही किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित होगी।”

राष्ट्रीय जनता दल को इस चुनाव में 243 सदस्यीय विधानसभा में केवल 25 सीटों पर जीत मिली। पार्टी ने 144 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। यह 2010 के चुनाव के बाद पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

रोहिणी आचार्य चुनाव से पहले ही पार्टी में नाराज चल रही थीं। उन्होंने प्रचार जरूर किया, लेकिन हार के बाद लगातार मुखर हैं। 15 नवंबर को उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने साथ हो रही ज्यादती के लिए तेजस्वी के सहयोगी संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर