जदयू की कमान फिर नीतीश के हाथ, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए; दिल्ली की ओर बढ़ते कदमों से बिहार में सियासी सरगर्मी

नीतीश कुमार को एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। संगठनात्मक चुनाव के अंतिम चरण में उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने उनकी जीत की औपचारिक घोषणा की।

पार्टी कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जदयू में नेतृत्व को लेकर कोई आंतरिक चुनौती नहीं है और नीतीश कुमार का नियंत्रण पूरी तरह कायम है।

पार्टी पर मजबूत पकड़

2003 में जॉर्ज फर्नांडीस, शरद यादव और रामकृष्ण हेगड़े से जुड़े धड़ों के विलय से बनी जदयू में नीतीश कुमार शुरू से ही केंद्रीय भूमिका में रहे हैं। बीच-बीच में उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह और ललन सिंह,संजय झा जैसे नेताओं को सौंपी, लेकिन अंतिम निर्णय लेने की शक्ति उनके पास ही रही।

राज्यसभा से राष्ट्रीय राजनीति की ओर संकेत

हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार जल्द ही संसद के उच्च सदन में शपथ लेंगे। यह उनका राज्यसभा में पहला कार्यकाल होगा। वे पहले लोकसभा, बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम उनके राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत देता है।

उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज

नीतीश कुमार के संभावित रूप से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होने की अटकलों के बीच बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जदयू के भीतर उनके पुत्र निशांत कुमार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि उनके सक्रिय राजनीति में आने की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं है।

वहीं सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के भीतर से सम्राट चौधरी का नाम संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चा में है। हाल के कार्यक्रमों में नीतीश और सम्राट की साझा मौजूदगी ने इन अटकलों को और बल दिया है।

राजनीतिक संकेतों पर नजर
राजनीतिक हलकों में हाल की कुछ मुलाकातों को भी अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। विशेष रूप से, शीर्ष स्तर के अधिकारियों की मुलाकातों ने भविष्य के सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को हवा दी है।

जदयू अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार का निर्विरोध चयन न केवल पार्टी में उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है, बल्कि बिहार और राष्ट्रीय राजनीति में संभावित बदलावों की पृष्ठभूमि भी तैयार करता है। आने वाले समय में उनकी भूमिका और बिहार की सत्ता में संभावित बदलाव पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर