हिंसा के बाद मानवाधिकार संगठन NCHRO करौली पहुंचा , जल्द जारी होगी तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट

करौली मे जिस तरीके से हिंसा हुई है यदि स्थानीय प्रशासन चाहता तो इतनी बड़ी घटना को होने से रोक सकता था। प्रशासन की नाकामी और कुछ संगठनों की साजिश के तहत करौली में यह हालात बने हैं।यह प्रारम्भिक तथ्य मानव अधिकार संगठन एनसीएचआरओ द्वारा की गई तथ्यात्मक जांच में जांच दल के सामने आये है।संगठन के प्रदेश महासचिव शब्बीर आज़ाद ने प्रेस बयान जारी करके बताया कि प्रदेश अध्यक्ष टी सी राहुल के निर्देश पर जांच दल ने हिंसा प्रभावित करौली का दौरा किया।जांच दल ने पीड़ित पक्षों से मुलाकात करके हिंसा से संबंधित जानकारी और तथ्य इकट्ठा किए। साथ ही करौली के एसपी और शहर के कई लोगों से भी जांच दल ने बात की। प्राथमिक तौर पर जांच दल के सामने जो तथ्य उभर कर सामने आए हैं वो इस तरफ इशारा करते हैं की बगैर पर्मिशन के भगवा रैली में डीजे बजाया गया और उस डीजे में भड़काऊ गाने चलाए गएऔर रैली जब मस्जिद के सामने पहुंची तब भड़काऊ नारे लगाए गए। जिसके फलस्वरूप हिंसा हुई। यदि स्थानीय प्रशासन चाहता तो घटना इस तरीके का बड़ा विकराल रूप धारण नहीं करती।_प्रदेश के डीजीपी के निर्देश का पूरी तरह पालन नहीं किया गया, तब ही यदि स्थानीय प्रशासन चाहता तो उचित प्रबंध कर के हिंसा होने से रोक सकता था। परिणाम स्वरूप शांति की दुश्मन ताकतों को साम्प्रदायिक षड्यंत्र रचने का पूरा मौका मिला।_उन्होंने बताया कि संगठन जल्दी अपनी विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा और इस रिपोर्ट को देश के मुख्य न्यायाधीश, गृह सचिव, अल्पख्यक आयोग, राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय तथा राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग को भेजा जाएगा। जांच दल में राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अंसार इंदौरी,दिल्ली प्रदेश कार्यसमिति के उपाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष मिश्रा, सदस्य शोएब अहमद, पत्रकार रुख्सार अहमद और सामाजिक कार्यकर्ता रुख्सार शामिल थे।

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत