अल – जज़ीरा की एक महिला पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह की गोली लगने से मौत हो गई

पटना ( नज़ली सिद्दीकी/ इंसाफ टाइम्स) अल – जज़ीरा की एक महिला पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह की गोली लगने से मौत हो गई। मशहूर फलिस्तीनी पत्रकार शिरीन अबू अक्लेह अरबी भाषी चैनल की जानी मानी रिपोर्टर थी। ये घटना इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हुई। अल – जजीरा ने अपने रिपोर्टर की मौत का जिम्मेदार इजराइली सेना को ठहराया है। वही, इजराइली सेना का कहना है की पत्रकार की मौत की जांच की जा रही है। इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में पिछले कुछ समय से हालात खराब होते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से यहां हिंसक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई। फिलिस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अल-जज़ीरा के पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की वेस्ट बैंक में गोलीबारी में घायल होने के कारण मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि शिरीन अबू अक्लेह के चेहरे पर गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।*अल जज़ीरा ने सेना पर लगाया आरोप*अल-जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में वरिष्ठ महिला रिपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। 51 वर्षीय शिरीन अबू अक्लेह, जेनिन शरणार्थी शिविर पर इजरायली सेना की छापेमारी को कवर कर रही थीं, उस वक्त एक गोली उनके चेहरे पर लग गई थी। एक अन्य फिलिस्तीनी पत्रकार अली अल-समौदी भी घायल हो गया था, लेकिन उस रिपोर्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।*इजराइल ने फिलिस्तीनी को दोषी ठहराया*महिला पत्रकार की मौत पर इजराइली सेना ने कहा कि जेनिन में उनकी फोर्स पर हमला किया गया और विस्फोटकों से निशाना बनाया गया, इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना ने एक बयान में कहा कि वह महिला पत्रकार की गोली लगने से हुई मौत के मामले की जांच कर रही है। साथ ही उनकी तरफ से यह भी कहा गया है कि हो सकता है पत्रकार फिलस्तीनी बंदूकधारियों की गोलीबारी की चपेट में आ गई हों।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर