राजद में शामिल हुए जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल,बनाए जा सकते हैं राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने जनता दल यूनाइटेड को छोड़ राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई

मंगनी लाल मंडल ने सदस्यता लेने के बाद कहा कि “मैं अपनी पुरानी जगह लौट आया हूं,लालू यादव हमारे नेता है,मैं जेडीयू में शामिल हुआ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया,जेडीयू को तीन लोग चला रहे हैं”

मंगनी लाल ने कहा कि “तेजस्वी के समय में बिहार में जातिगत जनगणना कराया गया, आरक्षण की सीमा 65% तक बढ़ाई गई”

मंगनी लाल ने पूछा कि “जब कोर्ट ने 65% आरक्षण को खत्म किया तो नीतीश कुमार ने इसे संविधान की 9वीं सूची में क्यों नहीं डलवाया?”

पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल का स्वागत करते हुए कहा कि “मंगनी लाल मंडल के आने से उनके अनुभवों से पार्टी को लाभ होगा,इनके मार्गदर्शन में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा”

तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल को सदस्यता दिलाने के बाद कहा कि “पार्टी मंगनी लाल मंडल जी को को बड़ी भूमिका भी सौंपेगी”

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल में बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रहा है उसमें मंगनी लाल मंडल का नाम सबसे ऊपर है और जल्द ही उनको राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति