जेलों में बंद बेकसूर नौजवानों की रिहाई और इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ेगी जन सुराज: प्रशांत किशोर

अब्दुल कय्यूम अंसारी की यौम-ए-वफात पर ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के अध्यक्ष नजरे आलम अपने साथियों समेत जन सुराज पार्टी में हुए शामिल

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) मुजाहिद-ए-आजादी अब्दुल कय्यूम अंसारी के यौम ए वफात के मौके पर मौलाना मजहरुलहक हाॅल, हज भवन कैम्पस, पटना में आयोजित “जन सुराज बेदारी कारवाँ” कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम बड़ी संख्या में अपने साथियों समेत जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। नजरे आलम और उनके सभी साथियों का प्रशांत कुमार ने पीला गम्छा और शाल से इस्तकबाल किया। जन सुराज में शामिल होते ही नजरे आलम ने बड़ी बातें कह दी। नजरे आलम ने कहा के बिहार में इसबार बदलाव होकर रहेगा और 2025 में जन सुराज पार्टी की ही सरकार बनेगी। नजरे आलम ने आगे कहा के नीतीश सरकार और तथाकथित सेक्यूलर पार्टियां लगातार बिहार के लोगों को ठग रहे हैं जिस कारण बिहार आज भी सबसे पिछड़ा राज्य बना हुआ है। वहीं प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा के हमारी कोशिश है के रमजान शुरू होने से पहले झूठे मुकदमें में फंसे लोग, जेलों में बंद बेकसूरों को न्याय दिलाया जाए। उनके हर दुख दर्द का हिस्सा बना जाए। पार्टी वार्टी, वोट तोट अपनी जगह है, लोग वोट दें न दें, हमारी पार्टी बिहार के हर वर्ग के साथ खड़ी है। बिहार में दबे कुचले गरीबों की मजबूत आवाज बनकर हमारी पार्टी काम कर रही है। निश्चित रूप से बिहार के लोग हमारी इस मुहिम से जुड़ेंगे और बिहार में जनता का राज होगा। इस अवसर पर नजरे आलम के साथ पार्टी में शामिल होने वालों में मोहम्मद तनवीर, प्रदेश उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ , बिहार , हुमायूं शेख, प्रदेश महासचिव, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ , बिहार, अशरफ अहमद, जिला अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ , दरभंगा, बिहार, मोहम्मद तालिब, यूथ अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ, दरभंगा, बिहार, अधिवक्ता सफिउर रहमान, दरभंगा, कारी मोहम्मद सईद जफर, जिला उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ, दरभंगा, अबरार अहमद, केवटी, दरभंगा, एजाज करीम, दरभगा, मो0 जियारतुल्लाह, दरभंगा, अब्दुल कुद्दूस सागर समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति