नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया झटका,मणिपुर में सरकार से समर्थन वापस लेकर विपक्ष में बैठेंगे जेडीयू के विधायक

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है और ऐसे में कभी भाजपा व जदयू गठबंधन टूटने की खबरें तो कभी सीटों को लेकर गठबंधन में आपसी कलह चर्चा में आता रहता है,इस बीच एक राज्य में जेडीयू ने गठबंधन तोड़ कर बड़ा झटका बीजेपी को दिया है

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है,अब वहां जनता दल यूनाइटेड के इकलौते विधायक मुहम्मद अब्दुल नासिर विपक्ष में बैठेंगे

मणिपुर के 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पास 37 विधायक है इस लिए सरकार को कोई खतरा नहीं होगा,जेडीयू से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भी अपना समर्थन वापस लेकर खुद को एनडीए से अलग कर लिया था

जनता दल यूनाइटेड मणिपुर में एक अहम राजनीतिक दल मानी जाती है,पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 6 सीटें राज्य में जीती थी मगर 05 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने तोड़ लिया था,और एकमात्र बचे विधायक अब भाजपा सरकार के खिलाफ़ विपक्ष में बैठेंगे,जिसकी जानकारी जेडीयू मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष बिरेन सिंह ने प्रेस रिलीज़ जारी कर दिया है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति