पूर्व जेडीयू सांसद अली अनवर अंसारी और माउंटेन-मैंन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी,मनोज प्रजापति सहित कई अन्य अहम लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ,बिहार में जनाधार मज़बूत करने में जुटी कांग्रेस

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश शुरू कर दिया है,आज दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्य कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड के दो अहम नेता सहित बिहार के कई अहम नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया

जेडीयू के पूर्व राज्यसभा सांसद और माउंटेनमैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थामा है

पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी पसमांदा मुस्लिम महाज़ के अध्यक्ष है और वे दो बार जेडीयू से राज्यसभा के सांसद रहे हैं,2017 में जेडीयू के वापस भाजपा की तरफ़ जाने से नाराज़ हो कर शरद यादव के साथ ही अली अनवर अंसारी ने भी जेडीयू को छोड़ दिया था और अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है

माउंटेन-मैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही जेडीयू का दामन थामा था लेकिन एक साल बाद ही अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है

इनके इलावा मनोज प्रजापति, राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ, बिहार,निशांत आनंद पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आम आदमी पार्टी, मशहूर हार्ट सर्जन पद्म श्री डॉ. जगदीश प्रसाद,निखत अब्बास पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, प्रसिद्ध लेखक फ्रैंक हुजूर ने भी कांग्रेस की सदस्यता लिया

मौके पर AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी जुड़ने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई

इन सभी नेताओं को पार्टी में लेकर बिहार के मुस्लिम,दलित और कीछड़े समाज के वोटबैंक में जगह बनाने का प्रयास कांग्रेस ने शुरू किया है और आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण लोगों के पार्टी में आने का इशारा दिया गया

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति