कोर्ट के आदेश पर पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ़ दिल्ली पुलिस ने किया आईपीसी की धारा 505,295A और 153A के तहत मुकदमा दर्ज

इंसाफ टाइम्स

दिल्ली की एक कोर्ट ने पुरस्कार प्राप्त पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है,जो एक दक्षिणपंथी वकील की शिकायत पर आधारित है। वकील का आरोप है कि राणा अय्यूब ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में “हिंदू देवताओं का अपमान” किया और “भारत विरोधी भावना” फैलाने की कोशिश की

कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में उनके खिलाफ संज्ञान लेने योग्य अपराध बनते हैं

यह शिकायत अमिता सचदेवा नामक एक वकील ने दायर की थी, जो हिंदू दक्षिणपंथी समूहों से जुड़ी हुई हैं।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु रामन सिंह ने 25 जनवरी को अपने आदेश में आरोपों की गंभीरता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले की जांच करना आवश्यक है।

कोर्ट ने दक्षिण दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन के एसएचओ की शिकायत को एफआईआर में बदलने का आदेश दिया और मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए। केस की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी, जिसमें रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 27 जनवरी, 2025 को आईपीसी की धारा 505, 295A, और 153A के तहत एफआईआर संख्या 0003/2025 दर्ज की है। यह जानकारी वकील ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति