हरियाणा में गौ तस्करी का आरोप लगा कर यूसुफ़ नामक मुस्लिम व्यवसाय युवक की पीट-पीट कर हत्या

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

हरियाणा के पलवल जिले के घुड़पुर गांव में रहने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम युवक यूसुफ की कथित तौर पर गौ तस्करी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के बाद यूसुफ के परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार की तड़के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में यूसुफ की मौत हो गई। यूसुफ एक मवेशी पालक था और दूध का व्यवसाय चलाता था, उसने शुक्रवार शाम नागला गांव से एक गाय और उसके बछड़े को खरीदा और उन्हें अपनी बाइक से पीछा करते हुए एक किराए की टेम्पो में घर की ओर ले जा रहा था।

मितरोल गांव में जब वह पहुंचे, तो कुछ लोगों ने टेम्पो को रोक लिया और चालक पर मवेशी तस्करी का आरोप लगाते हुए उनसे बात करने के लिए यूसुफ को बुलवाया। जब चालक ने इन आरोपों से इंकार किया, तो आरोपियों ने यूसुफ को बुलवाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की।

यूसुफ को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

गांव के सरपंच ने पुष्टि की कि यूसुफ का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह हमेशा अपने व्यवसाय में ही व्यस्त रहते थे। यूसुफ के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार रविवार देर रात किया गया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है!

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर