तेजस्वी यादव ने सीवान में हिना शहाब और ओसामा शहाब से की मुलाकात, महिलाओं और कार्यकर्ताओं से संवाद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को सीवान पहुंचे। यहां उन्होंने मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटे ओसामा शहाब के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की और राजद के प्रति अपना समर्थन जताया।

*हिना और ओसामा के घर पर भव्य स्वागत
तेजस्वी यादव के सीवान पहुंचते ही हिना और ओसामा के करीबी राजद नेता सुभाष शाही उर्फ मुन्ना शाही ने अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही तेजस्वी हिना और ओसामा के घर पहुंचे, वहां “तेजस्वी यादव जिंदाबाद”, “हिना-ओसामा साहब जिंदाबाद” और “मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब अमर रहें” के नारे लगे। इस दौरान हिना और ओसामा के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

*महिलाओं से संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
गुरुवार को तेजस्वी यादव ने सीवान में ‘माई बहन मान योजना’ के तहत महिलाओं से संवाद किया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने महिलाओं के साथ 45 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड और जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

*हिना और ओसामा के राजद में शामिल होने से मिली मजबूती

बता दें कि हिना सहाब और ओसामा सहाब के राजद में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिली है। इसके चलते सीवान में राजद का प्रभाव और बढ़ गया है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तेजस्वी यादव ने सीवान में पार्टी को मजबूत करने के लिए कई रणनीतिक बैठकें कीं।

*महाकुंभ में भगदड़ पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया

इस बीच, महाकुंभ में हुई भगदड़ पर तेजस्वी यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह बहुत ही दुखद घटना है। हम चाहेंगे कि व्यवस्थाओं में जो भी कमी रह गई है, उसे दूर किया जाए।”

तेजस्वी यादव की सीवान यात्रा ने राजद के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। हिना और ओसामा के राजद में शामिल होने से पार्टी को सीवान में मजबूत आधार मिला है। आगामी विधानसभा चुनावों में राजद की तैयारियों को लेकर तेजस्वी यादव की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर