मुसलमान यूनिफॉर्म सिविल कोड और वक्फ संशोधन बिल को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे:बिहार,उड़ीसा,झारखंड के मुस्लिम संगठनों का साझा बयान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार, ओडिशा और झारखंड की प्रमुख मुस्लिम संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने वक्फ संशोधन बिल 2024 और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का पुरजोर विरोध किया है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि यह बिल लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ईमारत-ए-शरीया बिहार,ओडिशा व झारखंड, जमात-ए-इस्लामी, जमीअत उलेमा-ए-हिंद (दोनों गुट), जमाते अहले हदीस, मजलिसे उलेमा, ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस सहित अन्य मुस्लिम संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि “वक्फ से जुड़े मामले पूरी तरह से मुस्लिम समुदाय से संबंधित हैं और इसमें किसी भी बाहरी दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

*वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी ने मुस्लिम संगठनों की राय को किया नजरअंदाज

संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा वक्फ संशोधन बिल 2024 को मंजूरी देने की सिफारिश को मुस्लिम संगठनों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि “जेपीसी ने मुस्लिम समुदाय द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं, सुझावों और आपत्तियों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।”

बयान में कहा गया कि “लगभग 4 करोड़ ईमेल भेजकर मुस्लिम संगठनों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन इसके बावजूद जेपीसी ने किसी भी सुझाव को शामिल नहीं किया और केवल सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया।”

जेपीसी ने आसाम,ओडिशा, बिहार,पश्चिम बंगाल और लखनऊ में विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें कीं, जिनमें “98% संगठनों ने इस बिल को खारिज करने की मांग किया। इसके बावजूद, जेपीसी ने उनकी राय को दरकिनार कर सरकार समर्थित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।”

मुस्लिम संगठनों ने इसे “लोकतंत्र विरोधी” करार देते हुए कहा कि जेपीसी ने केवल औपचारिकता निभाई और सरकार के पहले से तय एजेंडे को लागू किया।

*यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को भी खारिज किया

संयुक्त बयान में उत्तराखंड में लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को भी असंवैधानिक बताते हुए उसे पूरी तरह खारिज किया गया। मुस्लिम संगठनों ने कहा कि “पर्सनल लॉ, शरीयत का अभिन्न हिस्सा है और इसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर UCC में कुछ हिंदू समुदायों को संविधान के तहत छूट दी गई है, तो मुसलमानों को इससे बाहर क्यों नहीं रखा जा सकता?”

*संघर्ष जारी रहेगा: मुस्लिम संगठनों की अपील

मुस्लिम संगठनों ने समुदाय से अपील की कि वे हिम्मत और धैर्य के साथ इस संघर्ष को जारी रखें। उन्होंने कहा कि “हम अपने धर्म और शरीयत से पीछे नहीं हटेंगे। हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कानूनी और लोकतांत्रिक प्रयास जारी रखेंगे।”

“हम अपने धर्म और शरीयत के साथ ही जिएंगे और उसी के साथ मरेंगे।”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति