कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान ने आत्महत्या कर ली है। यह दुखद घटना पटना के गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास में हुई। अयान की उम्र 17 साल बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

*कैसे हुआ हादसा?
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, अयान रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। जब वह सुबह देर तक नहीं उठा तो घरवालों ने उसका दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर अयान का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

*पटना से बाहर हैं शकील अहमद खान
घटना के वक्त कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान पटना से बाहर थे। कांग्रेस नेता कौकब कादरी ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना मिलते ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उनके आवास पर पहुंचे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन भी संवेदना जताने के लिए पहुंचे।

*राजनीतिक नेताओं ने जताया दुख
इस घटना पर कई राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, “बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान साहब के पुत्र का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। एक माता-पिता के लिए इससे बड़ा दुःख कोई नहीं हो सकता।”

बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है।

*कौन हैं शकील अहमद खान?
शकील अहमद खान बिहार के कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और फिलहाल बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर कार्यरत हैं। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

*पुलिस कर रही जांच
पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए घरवालों और करीबियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस दुखद घटना ने बिहार की राजनीति और समाज को झकझोर दिया है। परिवार और शुभचिंतक इस असहनीय क्षति से शोक में हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर