मिडिल स्कूलों में उर्दू शिक्षकों का उल्लेख न होना दुखद: मोहम्मद रफी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पत्र संख्या 321, दिनांक 27 जनवरी 2025 में राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या का एक मानक तय किया गया है। इस मानक के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के 120 छात्र संख्या वाले स्कूलों में 4 शिक्षक और 121 से 150 छात्रों की संख्या होने पर 5 शिक्षक होंगे। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के मध्य विद्यालयों में 105 छात्रों तक 4 शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है, जिनमें एक विज्ञान और गणित के लिए, एक सामाजिक विज्ञान के लिए, एक हिंदी भाषा के लिए और एक अंग्रेजी भाषा के लिए होगा।

हालांकि, इस नए निर्देश में उर्दू शिक्षकों का उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे उर्दू भाषा से जुड़े छात्रों और शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय शिक्षक संगठन, बिहार के राज्य संयोजक मोहम्मद रफी ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य में उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की बहाली नाममात्र ही होगी और कक्षा 6 से 8 तक उर्दू शिक्षकों को पदोन्नति मिलना भी मुश्किल होगा।

उन्होंने प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार, अपर सचिव एस. सिद्धार्थ और मुख्यमंत्री बिहार को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस तरह से प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी शिक्षकों की नियुक्ति का उल्लेख किया गया है, उसी तरह उर्दू शिक्षकों का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाना चाहिए। ताकि जहां उर्दू भाषी छात्र-छात्राएं हैं, वहां अनिवार्य रूप से उर्दू शिक्षकों की बहाली हो सके।

राष्ट्रीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब ताजुल आरिफीन, प्रदेश सचिव मोहम्मद ताजुद्दीन और कोषाध्यक्ष मोहम्मद हम्माद ने भी इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस पत्र में शिक्षकों के यूनिट वाले कॉलम में उर्दू शिक्षकों का जिक्र नहीं करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों का अनिवार्य पद खत्म हो जाएगा और इसका सीधा प्रभाव उर्दू भाषा की शिक्षा पर पड़ेगा।

शिक्षक संगठन ने सरकार से अपील की है कि इस नियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन किया जाए और हिंदी के साथ-साथ उर्दू शिक्षकों का भी उल्लेख किया जाए। साथ ही, छात्र संख्या के अनुपात में हिंदी और उर्दू शिक्षकों की समान रूप से बहाली सुनिश्चित की जाए, ताकि उर्दू भाषा और शिक्षा की उपेक्षा न हो।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति