सासाराम की बेटी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘हाथरस जैसा कांड’: युवा शक्ति दल के अध्यक्ष तोराब नियाज़ी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के सासाराम की छात्रा स्नेहा की वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने ‘हाथरस कांड’ की याद दिला दी है। इस घटना में स्नेहा के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप लग रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुई है, जिससे पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

*क्या है मामला?
स्नेहा, जो सासाराम की रहने वाली थी, वाराणसी में पढ़ाई कर रही थी। परिवार का आरोप है कि लॉज के मालिक और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर स्नेहा के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। इसके बाद परिवार को बताया गया कि स्नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जब परिजन वाराणसी पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि स्नेहा के शव का पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

परिजनों का आरोप है कि शव को जल्दबाजी में जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस मामले में स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लग रहे हैं कि उसने आरोपियों के साथ मिलीभगत कर उन्हें बचाने का प्रयास किया।

*सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया
युवा शक्ति दल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाज़ी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “यह घटना दिल दहला देने वाली है। स्नेहा जैसी मासूम बेटियों के साथ ऐसा बर्ताव समाज के लिए एक कलंक है। प्रशासन अगर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”

*आक्रोश और न्याय की मांग
स्नेहा के परिवार और स्थानीय लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर #JusticeForSneha ट्रेंड कर रहा है, और लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

*‘हाथरस कांड’ की याद
यह घटना 2020 में हुए हाथरस कांड की याद दिलाती है, जहां प्रशासन ने पीड़िता के परिवार की अनुमति के बिना रातोंरात अंतिम संस्कार कर दिया था। वाराणसी की यह घटना भी उसी तरह सवाल खड़े कर रही है कि आखिर न्याय प्रक्रिया और महिला सुरक्षा पर प्रशासन कितना गंभीर है।

*न्याय प्रणाली पर सवाल
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में हम कहां खड़े हैं। पुलिस और प्रशासन को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त सजा मिले।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति