उत्तराखंड हाईकोर्ट में समान नागरिक संहिता के खिलाफ जनहित याचिकाएं दायर, सरकार से 6 सप्ताह में जवाब तलब

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तराखंड में हाल ही में लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 2024 को चुनौती देते हुए नैनीताल हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और भारत संघ को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

इन याचिकाओं में यूसीसी के विभिन्न प्रावधानों को असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी गई है। भीमताल निवासी सुरेश सिंह नेगी ने विशेष रूप से ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ से संबंधित प्रावधानों पर आपत्ति जताई है, जबकि देहरादून निवासी एलमसुद्दीन सिद्दीकी ने मुस्लिम, पारसी, ईसाई और अन्य समुदायों की वैवाहिक परंपराओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यूसीसी 2024 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 25 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और मुस्लिम समुदाय की आवश्यक धार्मिक प्रथाओं के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह संहिता संविधान के अनुच्छेद 245 का उल्लंघन करती है, क्योंकि यह राज्य कानून है, जिसका क्षेत्राधिकार अतिरिक्त है।

हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं को एक साथ संलग्न करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद निर्धारित की है। इस दौरान, राज्य सरकार को याचिकाओं में लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा।

गौरतलब है कि 27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू की थी, जिससे यह यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

इस मामले में हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने टिप्पणी की है कि यदि यूसीसी अनुसूचित जाति/जनजाति पर लागू नहीं होता, तो यह कैसा समान नागरिक संहिता है? इस टिप्पणी ने यूसीसी की व्यापकता और इसके प्रभाव के बारे में नई बहस को जन्म दिया है।

अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के आगामी जवाब और हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जो इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आगे की दिशा निर्धारित करेगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर