झांसी,उत्तरप्रदेश: निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव ने छोड़ा हिंदू धर्म, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में निलंबित इंस्पेक्टर मोहित यादव ने हिंदू धर्म त्यागने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जातिगत भेदभाव और शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। इस विरोध के रूप में उन्होंने अपने घर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों और चित्रों को सार्वजनिक स्थल पर रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

*जातिगत शोषण का आरोप
मोहित यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछले तीन महीनों से मुझे जाति के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, जांचें खोली गईं और निलंबन तक कर दिया गया। उच्च पदों पर बैठे अधिकारी विशेष जाति के लोगों को बचाते हैं और मेरे जैसे लोगों का शोषण करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि वह अब हिंदू धर्म से पूरी तरह अलग हो चुके हैं और भविष्य में किसी अन्य धर्म को अपनाने पर विचार करेंगे।

*चाय बेचने को हुए मजबूर
निलंबन के बाद मोहित यादव अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए झांसी के इलाइट चौराहे पर चाय की दुकान चला रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

*क्या है पूरा मामला?
2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर मोहित यादव की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से हुई थी। जनवरी 2025 में उनका रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) सुभाष सिंह से अवकाश स्वीकृति को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। मोहित यादव का दावा है कि इस निलंबन का कारण जातिगत भेदभाव है।

*पुलिस विभाग में भेदभाव के आरोप
मोहित यादव की यह कार्रवाई पुलिस महकमे में जातिगत भेदभाव और शोषण के मुद्दे को उजागर करती है। इस घटना के बाद झांसी और आसपास के क्षेत्रों में जाति-आधारित भेदभाव पर चर्चा तेज हो गई है।

*जांच की उठी मांग
मामले को लेकर दलित संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस विभाग ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति